Categories: hindiUttarakhand

चकराता के टाइगर फॉल में हादसा, 2 पर्यटकों की मौत के बाद झरने में नहाने पर रोक लगी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘टाइगर फॉल’ में सोमवार शाम पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौत के बाद फिलहाल झरने में लोगों के नहाने पर रोक लगा दी गई है।चकराता थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने मंगलवार को बताया कि झरने में पहाड़ से गिरे पेड़ की कुछ टहनियां अब भी अटकी हुई हैं, जिन्हें हटाया जाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के कारण संभवत: पेड़ की जड़ें कमजोर होने की वजह से वह गिरा होगा। उन्होंने कहा कि घटना के मद्देनजर यह भी देखा जाएगा कि आसपास स्थित अन्य पेड़ सुरक्षित हैं या नहीं।नौटियाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस संबंध में वन विभाग को पत्र लिखकर उसकी भी सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘टाइगर फॉल’ क्षेत्र में लोगों के घूमने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन उनकी सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल झरने में जाने या उसमें नहाने की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति बहाल होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं।‘टाइगर फॉल’ में पहली बार इस प्रकार का हादसा हुआ है। जहां पहाड़ से पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली अलका आनंद (55) थीं, जो अपनी बेटी और दामाद के साथ घूमने आई थीं। इनमें एक अन्य व्यक्ति गीतराम जोशी (38) थे, जो निकटवर्ती सेलाकुई क्षेत्र से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झरने में नहाने आए थे।नौटियाल ने बताया कि सोमवार को एक स्कूल के 80 बच्चे भी झरने में नहाने आए थे, लेकिन हादसे से कुछ मिनट पहले वे सभी वहां से निकल गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे के समय वहां केवल पच्चीस-तीस लोग ही थे। गर्मी बढ़ने और बच्चों की छुट्टियां होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक ‘टाइगर फॉल’ की तरफ रुख कर रहे हैं और आजकल वहां प्रतिदिन 1000-1500 पर्यटकों की आमद दर्ज की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

8 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

13 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

14 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

33 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

34 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

55 minutes ago