Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 मीटर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Road Accident News: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला श्रीनगर के कीर्ति नगर का बताया जा रहा है, जहां पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. गाड़ी खाई में गिरने से गाड़ी में बैठे चार लोगों की मौत हो गई. इन लोगों को आनन-फानन में दुर्घटना के बाद जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया.बता दें कि उत्तराखंड के श्रीनगर के कीर्ति नगर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई. इस दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतना खतरनाक था कि गाड़ी में बैठे लोगों को संभालने तक का मौका नहीं मिला.NDRF के जवानों ने चलाया बचाव कार्यमिली जानकारी के अनुसार, देर शाम बढ़ियारगढ़ मालगढ़ी मल्ला से मालगढ़ी तल्ला की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दुर्घनाग्रस्त लोगों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया. जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया. घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने एनडीआरएफ को इसकी जानकारी दी और एनडीआरएफ मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ के जवानों ने तुरंत ही राहत बचाव कार्य चलाया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी.घटना में मरने वाले की पहचान हो चुकी है. इनमें दर्शन सिंह (68) पुत्र हरि सिंह, धर्म सिंह असवाल(65) पुत्र पीतांबर असवाल, करण सिंह पंवार(65) पुत्र राम सिंह, राजेंद्र सिंह(65) पुत्र जीत सिंह सभी निवासी ग्राम दिगोली मालगढ़ी पट्टी बड़ियारगढ़ तहसील कीर्तिनगर की जान चली गई.मामले में कीर्तिनगर के तहसीलदार ने क्या कहा?वही कीर्ति नगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि दुर्घटना गांव के ही पास हुई है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. लेकिन इन दिनों बरसात के कारण सड़कें गीली हैं और फिसलनदार है. इस कारण ये हादसे हो रहे हैं. वही उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago