Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में शराब के नशे में जवान बना हैवान, पत्नी और 10 साल की बेटी को तेजाब से जलाने की कोशिश – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून में आईटीबीपी के जवान पर शराब पीकर पत्नी और बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगा है। हाल ही में शराब पीकर उसने घर के सारे कपड़े जला दिए। पत्नी और 10 वर्षीय बेटी पर तेजाब डालने की कोशिश का आरोप है। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता डीएम सविन बंसल के पास पहुंचीं। डीएम ने महिला की ई-एफआरआई दर्ज कराई।
डीएम सविन बंसल ने बताया कि पति की प्रताड़ित महिला ने गुहार लगाई। बताया कि वह आईटीबीपी सीमाद्वार में सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। पति की तैनाती अरुणाचल प्रदेश में है। वह हाल में छुट्टी आया हुआ है। आरोप है कि पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है।
जलाने का प्रयास, तेजाब डालने की कोशिशआरोप है कि बीते छह और सात नवंबर को आरोपी ने पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी को जलाने और तेजाब डालने की कोशिश की। उन्होंने पति से जान की सुरक्षा तथा जीवनयापन खर्चा दिलाने की गुहार लगाई। कहा कि आठ और दस नवंबर को वह बसंत विहार थाने गई। वहां पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। जिलाधिकारी ने तत्काल ऑनलाइन प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
110 से अधिक एफआईआर कराईडीएम के सामने आए दिन परिजनों, पुत्रों, पत्नी और पड़ोसियों को प्रताड़ित किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे प्रकरणों पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के साथ मॉनिटिरिंग भी किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर अब तक 110 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

19 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago