Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में बहू को 10 महीने टॉयलेट में बंधक रखा, सिर के बाल उखाड़े, शिक्षक पति समेत ससुराल वालों पर केस – myuttarakhandnews.com

देहरादून ; देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र से एक विवाहिता को उसके ही ससुराल में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला को पिछले करीब 10 महीनों से एक कमरे और टॉयलेट के भीतर कैद करके रखा गया था. इस दौरान पति, सास और ससुर ने उसके साथ लगातार क्रूरता की. आरोप है कि इस दौरान महिला के सिर के बाल उखाड़े गए और उसके प्राइवेट पार्ट पर बोतल व डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं गईं. इस प्रताड़ना का पता तब चला जब पीड़िता के पिता किसी तरह अपनी बेटी तक पहुंचे और सेलाकुई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी शिक्षक पति, सास और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
10 महीने की कैद और खाने में सिर्फ कच्चा चावलयह पूरा मामला सेलाकुई थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह दो साल पहले राहुल खंडूडी के साथ किया था. राहुल पेशे से एक सरकारी शिक्षक है. पिता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया था, जिसने पिछले 10 महीनों में बेहद गंभीर रूप ले लिया.
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को पिछले करीब 300 दिनों से घर के एक कमरे और टॉयलेट में पूरी तरह बंधक बनाकर रखा गया था. इस कैद के दौरान उसे ढंग से खाना भी नहीं दिया जाता था. आरोपियों ने उसे जीवित रखने के लिए भोजन के नाम पर केवल कच्चा चावल, एक प्याज, नमक और एक हरी मिर्च देना शुरू कर दिया था.इस पूरे समय के दौरान मायके पक्ष के लोगों को भी बेटी से मिलने या किसी भी तरह से संपर्क करने से रोक दिया गया था.
प्राइवेट पार्ट पर कांच की बोतलों से वारतहरीर के मुताबिक, ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ अमानवीय बर्ताव किया. विवाद और उत्पीड़न के दौरान महिला के सिर के बाल बेरहमी से उखाड़ दिए गए. इसके साथ ही पीड़िता को अंदरूनी और गंभीर चोटें पहुंचाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट पर कांच की बोतल और डंडों से वार किए गए, जिससे उसके शरीर पर गहरे जख्म बन गए हैं. महिला के शरीर पर मौजूद चोट के निशान इस बात के साक्ष्य हैं कि घर की चारदीवारी के भीतर उस पर कितनी प्रताड़ना की गई.
पुलिस का एक्शन और एसएसपी का बयानशिकायत मिलने के बाद देहरादून पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि यह मामला गंभीर पारिवारिक उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर को आधार बनाते हुए आरोपी पति राहुल खंडूडी, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब महिला की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

44 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago