Categories: hindiUttarakhand

सरकारी जमीन पर बनी मजार नेस्तनाबूद, प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया कब्जा, मचा हड़कंप – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के विकासनगर में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया. शिमला बाईपास रोड स्थित शीशमबाड़ा इलाके में बनी एक मजार को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में हलचल तेज हो गई.
सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाईप्रशासन ने कार्रवाई की शुरुआत शीशमबाड़ा क्षेत्र से की, जहां सरकारी भूमि पर कथित तौर पर अवैध रूप से मजार बनाई गई थी. लंबे समय से इसे लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही थीं. जांच के बाद प्रशासन ने इसे अवैध मानते हुए बुलडोजर चलाकर पूरी संरचना को हटा दिया.
पहले दिया गया था नोटिसकार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से प्रक्रिया का पालन किया गया. दो हफ्ते पहले ही वहां नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए थे. लेकिन तय समय में कोई कागजात पेश नहीं किए गए, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया.
भारी पुलिस बल के बीच कार्रवाईध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. तहसीलदार विवेक राजौरी के नेतृत्व में टीम ने शांतिपूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया. बुलडोजर चलते ही इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.
अन्य इलाकों में भी चला बुलडोजरप्रशासन ने सिर्फ एक जगह ही नहीं, बल्कि ठाकुरपुर, ईस्ट होप टाउन और शीशमबाड़ा क्षेत्र में भी सरकारी जमीन पर बने पांच अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटाया. इस लगातार कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है.
तहसीलदार विवेक राजौरी ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. प्रशासन के इस कदम से जहां स्थानीय लोगों में संतोष नजर आ रहा है, वहीं अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

4 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

6 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

8 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

8 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

8 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

8 hours ago