Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में मैकेनिकल इंजीनियर निकला चोर, नाबालिगों ने चोरी से खड़ा किया ‘शोरूम’ – myuttarakhandnews.com

देहरादून/खटीमा: राज्य में वाहन चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी एक्टिव है. देहरादून पुलिस ने वाहन चोरी की 7 अलग- अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया. वहीं, खटीमा में वाहन चोरों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आठ चोरी की बाईकों के साथ दो नाबालिक किशोरों को पकड़ा है.
देहरादून में मैकेनिकल इंजीनियर निकला वाहन चोर: कोतवाली पटेल नगर ने वाहन चोरी की 7 अलग- अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई 7 बुलेट मोटर साइकिल सहित कुल 13 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं.गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. वे सुनियोजित तरीके से रेकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद वाहनों की नम्बर प्लेट हटाकर गली मोहल्लों के रास्ते हो फरार हो जाते थे. अपने खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों की नम्बर प्लेट हटाकर उन्हें अपने परिचितों को किराए पर देते थे. साथ ही गिरफ्तार एक आरोपी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किया हुआ है.
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया दोनों आरोपी योजना बनाकर अलग-अलग स्थानों पर घूमते हुए सुनसान जगहों पर खड़ें दो पहिया वाहनों को चिन्हित करते थे. मौका देखकर वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी चोरी के वाहनों से नम्बर प्लेट को हटाकर उन्हें गली-मोहल्लों के बीच से ले जाते हुए पहले में चिन्हित किये गये स्थान पर खड़ा कर देते थे. सही ग्राहक मिलने पर वाहनों को उन्हें बेच देते थे.
खटीमा में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली के झनकट चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो किशोर को पकड़ा. पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गईं सात अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. पुलिस ने कुल आठ चोरी की बाइक बरामद की हैं.
नाबालिगों ने चोरी से खड़ा किया ‘शोरूम’पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को चेकिंग के दौरान दोनों बालक मोटरसाइकिल संख्या UP23AE1186 के साथ पकड़े गए. जांच में यह बाइक थाना खटीमा के चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली. पूछताछ में बालकों ने अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ओकलैण्ड होटल से करीब 500 मीटर आगे आम की बगिया में छिपाकर रखने की जानकारी दी. पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद कर लीं. इनमें 7 अगस्त को पुलिस द्वारा पकड़ी गई बाइक UK06BN-6698 भी शामिल है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

10 minutes ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचा शासन, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक –

 देहरादून/चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…

2 hours ago