Categories: hindiUttarakhand

मन की बात में पीएम मोदी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, विंटर टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन पर दिया जोर – myuttarakhandnews.com

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 नवंबर) को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को व्यक्त किया. उन्होंने उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन की बढ़ती संभावनाओं का उल्लेख करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे सर्दियों में हिमालय की वादियों की यात्रा जरूर करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सुंदरता, शांत वातावरण और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देता है.
ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड पर केंद्रित रहाआपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में लगभग ढाई मिनट उत्तराखंड पर बात की. उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी, दयारा और चोपता जैसी जगहें देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. उन्होंने हाल ही में पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य की पहली हाई ऑल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का भी जिक्र किया, जो साढ़े 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों से 750 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 60 किलोमीटर लंबी यह दौड़ सुबह पांच बजे शुरू हुई और कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था. प्रधानमंत्री ने बताया कि कुछ साल पहले आदि कैलाश यात्रा में सिर्फ 2,000 यात्री आते थे, अब यह संख्या 30,000 तक पहुंच गई है.
उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड विंटर गेम्स का आयोजन होने जा रहा है, जिससे साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले लोग उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किया जा रहा है और होमस्टे पॉलिसी से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है, खासकर गंगा किनारे डेस्टिनेशन वेडिंग की मांग बढ़ी है.
सीएम धामी ने पीएम का जताया आभारमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सकारात्मक बातों से राज्य में पर्यटन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. सरकार प्राकृतिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के विकास के लिए लगातार काम कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

1 hour ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

3 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

5 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

5 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

5 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

5 hours ago