Uttarakhand Tourist Places: भारत की तमाम खूबसूरत जगहों में से एक उत्तराखंड की खूबसूरती का तो कोई जवाब ही नहीं है. देव भूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड की सुंदरता दिल खुश कर देती है. इस जाड़े में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में उत्तराखंड को जरूर शामिल करें. यहां हम आपको उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए खूबसूरत स्थानों की जानकारी देंगे, जहां जाना आपको स्वर्ग का अनुभव देगा.
नैनीतालउत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में स्थित नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है. यहां की खूबसूरत वादियां पर्यटकों का दिल जीत लेती है. नैनीताल में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है.
अल्मोड़ाअल्मोड़ा भी उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों में शामिल है और यहां कि बाल मिठाई जो कि दुनियाभर में काफी मशहूर है. आपको बता दें कि प्रसिद्ध चितई मंदिर अल्मोड़ा जिले में ही स्थित है. गोलू देवता को लोग न्याय के देवता नाम से भी जानते हैं. इसके अलावा इस मंदिर को चिट्ठी वाला मंदिर भी कहा जाता है.
औलीउत्तराखंड स्थित औली को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली में हर साल हजारों सैलानियों का आना जाना होता है. इसकी खूबसूरत वादियों में जाने के बाद आपका वहां से वापस जाने का दिल नहीं करेगा. इसलिए अपनी ट्रेवल लिस्ट में औली को जरूर रखें.
फूलों की घाटीगढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी का नजारा तो देखते ही बनता है. यह खूबसूरत घाटी लगभग 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में है. फूलों की इस घाटी में 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां आप देख पाएंगे. एक बार आपको इस खूबसूरत जगह की सैर जरूर करना चाहिए.
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…