Categories: hindiUttarakhand

अक्टूबर में दिसंबर जैसा मौसम! बर्फ से ढके हिमाचल और उत्तराखंड के इलाके, पर्यटकों के खिले चेहरे… IMD का रेड अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में सर्दियों की दस्तक अब साफ महसूस होने लगी है. सोमवार को उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरा पर्वतीय क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया. बर्फबारी के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई.
उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुआत केदारनाथ धाम से हुई, जहां सोमवार दोपहर से बर्फ गिरनी शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही. लगातार गिरती बर्फ के चलते तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस होने लगी. केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ, औली, हर्षिल, गंगोत्री और मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है. चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो ठंड और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश में कहां हुई बर्फबारी?हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, केलांग और गोंधला इलाकों में भी बर्फबारी लगातार जारी है. वहीं, शिमला, मनाली और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. राज्य के कई हिस्सों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है. जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग और माउंट अफरवात की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फ गिरी है. इसके अलावा सोनमर्ग और जोजिला दर्रे में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है. पर्यटकों ने इस बर्फबारी का भरपूर लुत्फ उठाया.
हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्टमौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लिए अब दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी को येलो जारी किया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज्यादातार हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी.पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी को सर्दियों की शुरुआत मानी जा रही है.
पिछले कछ सालों से केदारनाथ धाम के मौसम पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखा है. केदारनाथ धाम में बर्फबारी लगातार घट रही है. साल 2022 से 23 के दौरान अक्टूबर से दिसंबर तक सिर्फ 4 से 5 इंच बर्फ दर्ज की गई थी. इसके बाद जनवरी 2024 में महज पांच दिनों तक ही बर्फबारी हुई. वहीं, जनवरी 2025 में दो बार हल्की बर्फ गिरी. हालांकि, 20 फरवरी से मई के बीच नौ दिन अच्छी बर्फबारी देखने को मिली, लेकिन 4 से 5 फीट तक ही बर्फ गिरी, जो 2024 के मुकाबले 2-3 फीट कम है.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

32 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

39 minutes ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

6 hours ago