साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे बदरीनाथ धाम, भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन

ऋषिकेश से शुरू की आध्यात्मिक यात्रा, गुरु से मुलाकात के बाद पहुंचे विश्व प्रसिद्ध धाम; फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह
चमोली। साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। यात्रा की शुरुआत उन्होंने तीर्थनगरी ऋषिकेश से की, जहां उन्होंने चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में अपने गुरु सुधानंद सरस्वती से भेंट की। इसके बाद सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को वे चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
गुरु से आशीर्वाद और साधु-संतों से मुलाकात
रजनीकांत 5 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्होंने आश्रम में गुरु सुधानंद सरस्वती का हालचाल जाना और वहां मौजूद लोगों को भोजन परोसा। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे पत्तल में भोजन करते नजर आ रहे हैं। गुरु आश्रम में कुछ समय व्यतीत करने के बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
बदरीनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन
बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। सुबह करीब 11:40 बजे रजनीकांत ने भगवान नारायण के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई और उन्हें धाम का प्रसाद भेंट किया।
फैंस के बीच दिखा उत्साह
सुपरस्टार रजनीकांत के बदरीनाथ धाम पहुंचने की खबर जैसे ही फैली, मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। रजनीकांत ने भी सभी का अभिवादन किया और कई फैंस के साथ फोटो खिंचवाई।लोगों ने कहा कि अपनी फिल्मों में स्टाइलिश अंदाज़ के लिए मशहूर रजनीकांत असल जीवन में बेहद सरल, विनम्र और मृदुभाषी स्वभाव के हैं।
चारधाम से है विशेष लगाव
आपको बता दें कि रजनीकांत का उत्तराखंड के चारधामों से गहरा लगाव है। वे 2023 और 2024 में भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। हर बार वे यहाँ साधु-संतों से मिलते हैं और कुछ समय ध्यान व पूजा में व्यतीत करते हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

1 hour ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

7 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 hours ago