Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हैवान बने बेटे, पिता का मर्डर कर फूंक दी लाश – Uttarakhand

Sons became monsters in Rudraprayag, Uttarakhand, murdered their father and burnt his bodyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में दो बेटों ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर कर लाश भी जला दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि गुप्तकाशी के पास त्रिवेणी घाट पर ग्राम बेडुला निवासी बलवीर सिंह राणा का चाय का खोखा था। वह अपने छोटे बेटे के साथ नदी से रेत भी निकालता था। तीन दिन पहले महाराष्ट्र से घर आए दूसरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर बलवीर की तकरार हो गई। गुरुवार को ग्राम प्रहरी ने सूचना दी कि त्रिवेणी घाट में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है और बचने के लिए शव जला रहे हैं। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, शव जल चुका था। एसआई कुलदीप पंत ने बताया कि जहां हत्या हुई वहां से खून और मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं। जहां शव जलाया गया, वहां से हड्डियां और राख भी एकत्र की गई।सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। आरोपी बेटों 30 वर्षीय अमित राणा और 22 वर्षीय मनीष राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पारिवारिक नफरत मानी जा रही है हत्या की वजहरुद्रप्रयाग में हुई पिता की हत्या के मामले में पुलिस पारिवारिक नफरत को कारण मान रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं शव मिला और ना ही पर्याप्त सबूत हाथ लगे।बेडुला निवासी मृतक बलवीर सिंह राणा गांव से दूर त्रिवेणी घाट के पास सड़क किनारे अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी भी वर्ष 2013 में ही कहीं चली गई थी, जबकि बड़ा बेटा अमित महाराष्ट्र में रहता था। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। छोटा बेटा मनीष कुछ समय से गांव में था और इसके बाद कहीं बाहर चला गया था, लेकिन एक साल से वह घर में ही था। पुलिस हत्या की असल वजह का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। हत्या के पीछे पारिवारिक नफरत को कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि न तो बलवीर की बेटों से ज्यादा नजदीकी थी और न उसका व्यवहार अच्छा था। बेटों का भी पिता के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। पुलिस का कहना है कि बीती रात कहासुनी के बाद बेटों ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बलवीर की हत्या के बाद भतीजे पंकज राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

11 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

17 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago