Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पांच लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार लोग गंभीर – Uttarakhand

Five people of Uttarakhand died in a road accident, four people are seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के खटीमा निवासी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वे एर्टिगा कार में सवार थे, जिसमें कुल 11 लोग थे। जैसे ही उनकी कार न्यूरिया थाने के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई।हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में शरीफ अहमद (50), बाबुद्दीन (60), मुन्नी (65), कार ड्राइवर (35), और राकिब (10) शामिल हैं। घायल व्यक्तियों में मंजूर अहमद (65), गुलाम अहमद (8), रईस अहमद (45), अमजदी (55) और जाफरी बेगम (60) शामिल हैं।यह लोग उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के जमौर गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। वे 5 दिसंबर को पीलीभीत में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और 6 दिसंबर की रात को अपनी वापसी कर रहे थे।शादी के बाद हुए वालीमे की दावत के दौरान, दुल्हन पक्ष के लोग पीलीभीत से वापस खटीमा लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। कार जैसे ही शाने गुल मैरिज हॉल के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में पेड़ भी टूटकर कार पर गिर गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज सुनिश्चित किया। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

5 hours ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

6 hours ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

7 hours ago