Categories: hindiUttarakhand

रुद्रपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, निर्मम हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी – Uttarakhand

A young man was stabbed to death in Rudrapur, the brutal murder caused sensation in the areaइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक सिडकुल में एक फैक्ट्री में काम करता था. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.युवक पर धारदार हथियार से किया हमला: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में लहूलुहान हालत में एक युवक मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मूर्छित अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के सिने में धारदार हथियार से हमला किया गया है. मृतक की पहचान अंकित, निवासी काशीपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी वसुंधरा एनक्लेव रुद्रपुर के रूप में हुई है. मृतक सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था.घायल अवस्था में पुलिस ले गई हॉस्पिटल: सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि शाम 7 बजे ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र के वन शक्ति मंदिर के आसपास एक युवक खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ा हुआ है. सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि मामले में परिजनों से तहरीर ली जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है. वहीं हत्या की वजह की पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

9 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

9 hours ago