*नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय वन प्रभाग में भालू के हमले के चलते बुजुर्ग की मौत, मंत्री सुबोध उनियाल ने वन अधिकारियो को दिए निर्देश*
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय वन प्रभाग में भालू के हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए मौज़ा, बनदाण निवासी 70 वर्षीय सुन्दर सिंह पुण्डीर की अस्पताल के रास्ते में मृत्यु हो गई। निर्वाचन क्षेत्र की दोगी पट्टी के गांव में घटित इस हृदय विदारक घटना पर मंत्री सुबोध उनियाल ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवार को सांत्वना दी। प्राप्त सूचना के अनुसार भालू के हमले में फौत ग्रामीण काश्तकार सैन्य सेवा से अवकाश-प्राप्त करने के पश्चात गांव में खेती-बाड़ी व पशुपालन कार्य से जुड़े थे एवं घटना के समय मिलानी क्षेत्र से कृषि-दैनिकी से लौट रहे थे।
मंत्री सुबोध उनियाल ने वन मंडल के प्रभागीय वनाधिकारी को वन्य जीव हमले में फौत ग्रामीण काश्तकार के परिजनों से घटना पर संवेदना दर्शान व पीड़ित परिवार को अनुमन्य राहत-सहायता की तात्कालिक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वन क्षेत्र की मिलानी ग्रामीण वसासतों में सुरक्षा के ऐहतियाती उपाय अमल में लाये जाने पर भी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
मंत्री ने आम क्षेत्रीय जनता को भी आवागमन व खेती-बाड़ी कार्य के दौरान वन्य-जीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्कता बरतने की अपील दोहराई है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…