टनकपुर। घसियामंडी निवासी एक बुजुर्ग ने अपने पुत्र और बहू पर उसके संग मारपीट कर घायल करने व जान को खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 9 घसिया मंडी निवासी लाल सिंह पुत्र कुंदन सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रवि पाल आए दिन उसे और उसकी पत्नी से मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। जिससे पूर्व में भी वह धारदार हथियार से हमला कर चुका है।
नंबर बदलकर बेच दिया शक्तिमान वाहनफिर रविवार को लोहे की रोड से मारपीट की। आरोप है कि एक शक्तिमान वाहन जिसे उसने नंबर बदलकर बेच दिया और एक डंपर भी था जिसको उसने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पत्नी के करीब तीन लाख के जेवर भी कब्जा कर लिया है और कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली में रवि पाल और उसकी पत्नी प्रीति के विरूद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…