ग्राफिक एरा में म्यांमार के नववर्ष ‘थिंग्यान’ की धूम, संस्कृति की झलकों ने मोहा मन – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली
by cradminApril 13, 2026April 13, 2026

Share0

 
देहरादून,। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को आत्मसात करने वाले ग्राफिक एरा में सोमवार को म्यांमार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में म्यांमार के पारंपरिक नववर्ष ‘थिंग्यान’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर म्यांमार से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए और उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्रों ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही म्यांमार के विशेष व्यंजनों की झलक भी पेश की गई, जिससे उपस्थित लोगों को वहां की संस्कृति और खानपान को करीब से जानने का अवसर मिला।
छात्र-छात्राओं ने न केवल अपनी परंपराओं को साझा किया, बल्कि सभी को इस उत्सव में सहभागी बनाते हुए मिल-जुलकर नववर्ष का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा एवं डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी.आर. गंगोत्कार ने म्यांमार के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर किया।
इस आयोजन का संचालन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के एक्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा, बायोटेक के प्रोफेसर डा. वी.पी. उनियाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago