वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर दून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी – my uttarakhand news

 
14 अप्रैल को जसवंत ग्राउंड में आयोजन, बसों व वाहनों के लिए विशेष रूट व पार्किंग व्यवस्था
देहरादून,  गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट व पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए विशेष रूट निर्धारित किए गए हैं। कुमाऊं, हरिद्वार, ऋषिकेश और आईएसबीटी की ओर से आने वाली बसें रिस्पना पुल, आराघर चौक, घंटाघर, बिंदाल पुल होते हुए आकाश गंगा तिराहे तक पहुंचेंगी, जहां पोस्ट ऑफिस तिराहा उतरने का स्थान रहेगा। वहीं चकराता, विकासनगर व प्रेमनगर की ओर से आने वाली बसों के लिए भी इसी मार्ग से व्यवस्था की गई है।
मसूरी व राजपुर क्षेत्र से आने वाली बसों को मसूरी डायवर्जन, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला होते हुए सीएसडी तिराहा तक लाया जाएगा, जहां उतरने व पिकअप की व्यवस्था रहेगी। सहस्त्रधारा रोड, रायपुर और अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।
पार्किंग के लिए ओएनजीसी हेलीपेड ग्राउंड (नींबूवाला), चांदमारी ग्राउंड, बीजापुर फिल्टर प्लांट, गुरुद्वारा व बन्नू स्कूल ग्राउंड सहित कई स्थानों को चिन्हित किया गया है। वीआईपी व आमंत्रित अतिथियों के वाहनों के लिए महिंद्रा ग्राउंड के पास विशेष व्यवस्था की गई है।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग रूट और पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। आशारोड़ी, मोहब्बेवाला, निरंजनपुर मंडी, जीएमएस रोड और बल्लूपुर चौक सहित 12 सेक्टरों में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा शहर से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास, धर्मावाला और बेहट के रास्ते भेजा जाएगा, जबकि ऋषिकेश व हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन रिस्पना, रायवाला मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
दून पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहर में कई प्रमुख स्थानों जैसे आईएसबीटी, बल्लूपुर चौक, सेंट ज्यूड चौक, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा और सीएसडी तिराहा पर डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे यात्रा से पहले रूट प्लान की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

41 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago