Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के मदरसों में स्कॉरशिप वितरण में धांधली की होगी जांच, CM धामी ने दिए जांच के आदेश – Uttarakhand

There will be an investigation into the irregularities in the distribution of scholarships in the madrasas of Uttarakhand, CM Dhami ordered an inquiryइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मदरसों व अल्पसंख्यक विद्यालयों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कालरशिप वितरण में धांधली का मामला सामने आया है। प्रकरण में सरस्वती शिशु मंदिर, ऊधम सिंह नगर को अल्पसंख्यक विद्यालय दर्शाते हुए यहां पढ़ने वाले 154 बच्चों के लिए स्कालरशिप का आवेदन किया गया है। इसके संचालक मोहम्मद अतीक हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस चौंकाने वाले प्रकरण के संज्ञान में आते ही इसकी गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डा पराग मधुकर धकाते ने इसकी जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर नंदिनी सिंह को सौंपी है। उन्हें दो सप्ताह में इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस विषय पर केंद्र सरकार के साथ भी संवाद किया जा रहा है।समाज कल्याण विभाग ने कुछ समय पहले ऊधम सिंह नगर जिले में वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति आवदेकों की प्रमाणिकता जांचने के लिए 796 बच्चों के दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगी। इनमें से छह मदरसों व शिक्षण संस्थान में पढऩे वाले 456 बच्चों के बारे में जानकारी संदिग्ध पाई गई है।ऐसे में मुख्यमंत्री ने इनकी जांच के आदेश दिए है। इनमें काशीपुर की नेशनल अकादमी जेएमवाईआइएचएस में पढऩे वाले 125 मुस्लिम छात्रोंं और इसके संचालन गुलशफा अंसारी, मदरसा अल जामिया उल मदरिया के 27 बच्चों के दस्तावेज और और उनके संचालक मोहम्मद फैजान का सत्यापन किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही मदरसा अल्बिया, रफीक उल अलूम घनसारा बाजपुर के संचालक जावेद अहमद और यहां के 39 बच्चों, गदरपुर में जावेद अहमद द्वारा ही संचालित मदरसा जामिया आलिया और यहां के 29 बच्चों और मदरसा जामिया राज उल अलूम के 85 बच्चों के दस्तावेज और संचालक इरशाद अली का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित

बूथ स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग और राजनीतिक दलों से दैनिक प्रगति साझा करने के निर्देश…

11 minutes ago

दून की स्मृतियां : पहला अध्याय ने दिखाई घाटी की समृद्ध विरासत की तस्वीर –

देहरादून, । दून घाटी के इतिहास, पुरातत्व, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और प्राकृतिक भू-दृश्य को…

24 minutes ago

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार…

33 minutes ago

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन, लोकगीतों और चूड़ियों की खनक से गूंजा परिसर –

देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से  पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह…

46 minutes ago

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

1 hour ago