Categories: hindiUttarakhand

कौन हैं मरियम और अब्दुल रहमान? जो उत्तराखंड में चला रहे थे छांगुर बाबा का अवैध धर्मांतरण रैकेट – Uttarakhand

Who are Maryam and Abdul Rehman? Who were running Changur Baba’s illegal conversion racket in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून:उत्तर प्रदेश के चर्चित छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के अवैध धर्मांतरण रैकेट का नेटवर्क अब उत्तराखंड के देहरादून तक पहुंच गया है। यूपी पुलिस की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने देहरादून के शंकरपुर क्षेत्र से अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया है। जिसका इस रैकेट से सीधा संबंध सामने आया है। साथ ही, डोईवाला की एक महिला मरियम से भी पुलिस ने पूछताछ की है, जो इस नेटवर्क की कथित कड़ी हो सकती है।छांगुर बाबा के सहयोगी गिरफ्तारउत्तराखंड में इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सतर्क कर दिया है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस ने गुरुवार को शंकरपुर निवासी अब्दुल रहमान को छांगुर बाबा के सहयोगी के रूप में हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान स्थानीय स्तर पर धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल था और छांगुर के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने उसके घर से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी जांच चल रही है। यूपी पुलिस उसे अपने साथ ले गई। अब्दुल रहमान से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि देहरादून में इस रैकेट का दायरा कितना बड़ा है। उल्लेखनीय है कि छांगुर बाबा के धर्मांतरण रैकेट को लेकर उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।डोईवाला की मरियम पर नजरडोईवाला क्षेत्र की मरियम नामक महिला का नाम भी इस मामले में सामने आया है। यूपी पुलिस ने मरियम से गहन पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि मरियम इस रैकेट में कोई भूमिका निभा रही थी। उसकी सटीक भूमिका अभी जांच के दायरे में है। पुलिस स्थानीय लोगों और अन्य स्रोतों से मरियम की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।स्थानीय पुलिस जांच में जुटीछांगुर बाबा केस का उत्तराखंड से कनेक्शन सामने आने के बाद देहरादून राज्य पुलिस अलर्ट पर है। उत्तराखंड पुलिस अब संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। सूत्रों के मुताबिक, देहरादून के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी इस रैकेट के तार जुड़े हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

2 hours ago

Char Dham Yatra 2026: Gangotri to Shut on November 10, Yamunotri and Kedarnath on November 11 | Uttarakhand News Network

The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…

3 hours ago

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, शीतकाल में मुखबा में विराजेंगी मां गंगा –

  उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…

6 hours ago

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

15 hours ago