Categories: hindiUttarakhand

नए साल में उत्तराखंड वासियों को मिलेगा तोहफा, CNG और PNG होगी सस्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश सरकार ने अब हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। इसके तहत सरकार ने नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किये जाने का निर्णय लिया है। इससे सीएनजी 13 से 15 रुपये और पीएनजी पांच से सात रुपये तक सस्ती हो सकेगी।
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का एक बड़ा कारण पेट्रोल व डीजल चलित वाहन भी हैं। हाल ही में उत्तराखंड के कई प्रमुख शहरों में एक्यूआइ में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
इसके लिए वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत की गई है। इससे इनकी दरों में भी कमी आएगी। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस समय सीएनजी का रेट तकरीबन 99 से 100 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का रेट 40 से 45 रुपये प्रति यूनिट के बीच में है। ऐसे में वैट की दरों में कमी आने से प्राकृतिक गैस से वाहन चलाने वालों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी होते ही इनके दाम घट जाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…

3 minutes ago

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…

23 minutes ago

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…

24 minutes ago

नशे की लत ने बनाया चोर, मंदिर में दानपात्र पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…

30 minutes ago

जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19…

37 minutes ago