देहरादून। क्रिसमस पर्व को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से मनाने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 के लिए शहर और मसूरी क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान और पार्किंग एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
सैन्ट्रियो मॉल में क्रिसमस आयोजन, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था
सैन्ट्रियो मॉल में पार्किंग फुल होने की स्थिति में निम्न स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है :
.एनसीआर प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के पास,हाथीबड़कला.बक्शी प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के पास, हाथीबड़कला
पैसेफिक मॉल व राजपुर रोड क्षेत्र
पैसेफिक मॉल और राजपुर रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग फुल होने पर नगर निगम द्वारा निम्न स्थानों पर रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है—.स्कॉलर होम से ICICI बैंक (राजपुर रोड) तक सड़क के एक तरफ.पैसेफिक हिल्स के सामने सड़क के एक तरफ
मॉल ऑफ देहरादून में पार्किंग फुल होने की स्थिति में मॉल के निकट स्थित मैदान में पार्किंग की सुविधा
नैनी बेकरी / एलोरा / CNI चर्च (ग्लोब चौक) क्षेत्र
इन स्थानों पर पार्किंग फुल होने पर नगर निगम द्वारा निम्न स्थानों पर पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है—
.आनंदम स्वीट शॉप के सामने, बहल चौक.राजपुर रोड पर ओरिएंट चौक स्थित पंजाब ज्वैलर्स से पार्क व्यू होटल तक सड़क किनारे.जे.जे. टावर, HDFC बैंक के सामने, बहल चौक, राजपुर रोड.सेंट ब्रांचेज चर्च, परेड ग्राउंड के पास, तिब्बती मार्केट के सामने.सेंट जोन चर्च, दून अस्पताल के पास, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक के निकट
मसूरी में क्रिसमस आयोजन व अतिरिक्त पार्किंगमसूरी में क्रिसमस मनाने वाले पर्यटकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार की गई है—
.लाइब्रेरी चौक – कैंपटी टैक्सी स्टैंड.पिक्चर पैलेस (कुलड़ी) – किंग क्रेग मल्टीस्टोरेज पार्किंग
देहरादून पुलिस की अपील
देहरादून पुलिस ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे क्रिसमस का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, रैश ड्राइविंग से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 5
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…