Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 7 साल की मासूम से दरिंदगी! खेत में बेहोशी की हालत में मिली, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Uttarakhand

7-year-old innocent girl brutalised in Uttarakhand! She was found unconscious in a field, police investigating the caseइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है. बच्ची बेहोशी की हालत में पास के खेत में पड़ी हुई मिली है. मामला बुधवार का बताया जा रहा है.मामले की जानकारी मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए. साथ ही डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार रात को वह बच्ची के साथ सो रही थी, लेकिन सुबह नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर से गायब थी. मां ने बच्ची को इधर-उधर देखा, लेकिन वो कहीं नही दिखी. मां बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकल गई, तभी मां की नजर पास के खेत में पड़ी, जहां उनकी बच्ची बेसुध हालात में पड़ी थी. बच्ची के मुंह और शरीर पर कई जगह निशान थे. परिवार ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो फिलहाल हल्द्वानी में रहता है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अपहरण की धाराओं को भी जोड़ा गया है. जांच में जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

58 minutes ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago