Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अगले 6 दिन होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – Uttarakhand

There will be heavy rain in Uttarakhand for the next 6 days, Meteorological Department has issued an alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: आज से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, तो मौसम भी उसके स्वागत के लिए तैयार है. मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी. इन 5 जिलों में गढ़वाल मंडल का एक जिला तो कुमाऊं मंडल के 4 जिले शामिल हैं. कल यानी गुरुवार से 5 दिन तक लगातार सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है.उत्तराखंड में आज से बारिश का दौर: आज बुधवार को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में सिर्फ एक जिले पौड़ी गढ़वाल में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जारी किया है. कुमाऊं मंडल के 4 जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश होगी. इन जिलों में बादल भी गरजेंगे और बिजली चमकने के साथ तेज आंधी-तूफान भी आएगा. इसलिए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है. बहुत जरूरी होने पर ही मौसम देखकर बाहर निकलें.गुरुवार से पूरे राज्य में होगी बारिश: कल यानी गुरुवार 1 मई से बारिश पूरे उत्तराखंड को भिगोएगी. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर अपना जो अनुमान जारी किया है, उसके अनुसार 1 मई से लेकर 5 मई तक पूरे उत्तराखंड में यानी राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश होगी. 5 मई को बारिश अपने चरम पर रहेगी. इस दिन 11 जिलों में अनेक जगह बारिश होगी तो सिर्फ 2 जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.उत्तराखंड चारधाम का तापमान: आज से उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. आज यमुनोत्री और गंगोत्री धामों के कपाट खुलेंगे. ऐसे में हम आपको चारों धामों का तापमान कितना है ये बताते हैं. सबसे पहले बात यमुनोत्री धाम के तापमान की. यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड है. अगर आप आज से अपनी चारधाम यात्रा शुरू कर रहे हैं तो गर्म कपड़े साथ रख लें. यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 8° और न्यूनतम तापमान माइनस में यानी -4° सेल्सियस है.केदारनाथ का तापमान माइनस में है: गंगोत्री धाम भी ठंडक लिए हुए है. आप सामान्य तापमान वाले स्थानों से गंगोत्री पहुंचेंगे तो आपको बहुत ठंड लगेगी. गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान 11° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट यानी जिस तापमान पर बर्फ जमती है उसी 0° सेल्सियस पर है. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलने जा रहे हैं. केदारनाथ का तापमान भी काफी कम है. यहां अधिकतम टेंपरेचर 7° और न्यूनतम टेंपरेचर -3° सेल्सियस है.बदरीनाथ धाम सबसे ठंडा: बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं. अप्रैल आज समाप्त हो रहा है. कल से मई का महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन बदरीनाथ धाम में भी बहुत ठंड पड़ रही है. धाम का अधिकतम तापमान 4° और न्यूनतम तापमान -4° सेल्सियस है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

59 minutes ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago