Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: नैनीताल जिले के दूरस्थ बेतालघाट थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही 70 वर्षीय बुजुर्ग बताया जा रहा है। शनिवार शाम लहूलुहान हालत में मिली बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेतालघाट थाना क्षेत्र का एक दंपति शनिवार शाम खेतों में काम पर जुटा था। इस बीच उनकी दो वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी।बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मासूम के साथ गांव के ही एक बुजुर्ग को संदिग्ध अवस्था में देखा। उन्होंने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। घर पहुंचने पर परिजनों को बच्ची लहूलुहान हालत में मिली।परिजन बच्ची को तत्काल पीएचसी बेतालघाट लेकर पहुंचे, लेकिन रक्तस्राव अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने बच्ची को बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल रेफर कर दिया। देर रात अस्पताल में महिला चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देर रात बेतालघाट पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर गांव के ही 70 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बेतालघाट अनीस अहमद ने बताया कि आरोपी को देर रात ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।नायब तहसीलदार ने ली घटना की जानकारी बेतालघाट। क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद रविवार को नायब तहसीलदार बीसी भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…