भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी तक करेगा भ्रमण
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फ़ूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फ़ूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह फ़ूड टूर प्रसिद्ध फ़ूड ब्लॉगर्स गौरव वासन के नेतृत्व में भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी तक एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के साथ मिलकर पूरा करेगें। इस फ़ूड टूर में शामिल प्रतिभागी 60 दिन 50 शहरों में 11000 किलोमीटर का सफर करेगें और वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करेगें।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के संस्थापक विरेन्द्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, द्रोणा गुलाटी और फ़ूड ब्लॉगर्स गौरव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। फूड टूर, जिसे पाककला टूर के नाम से भी जाना जाता है, एक निर्देशित टूर होता है जो आपको अपनी खाद्य संस्कृति के माध्यम से उनके इतिहास और परंपराओं से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। फ़ूड टूर में इतिहास, संदर्भ और स्वाद का मिश्रण शामिल होता है। यह पाक अनुभव गंतव्य का पता लगाने का एक साधन बन जाता है। खाने के बीच में, गाइड स्थानीय परंपराओं, दर्शनीय स्थलों आदि के बारे में जानकारी साझा करता है।
देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…
एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…