Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 7 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया अधेड़, हैवानियत की हद की पार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ पडोस में रहने वाले अधेड़ किरायेदार ने टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म किया। आरोपित बच्ची को अपने कमरे में ले गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भागने का प्रयास कर रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर दिया।पुलिस के मुताबिक करीब एक माह पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी (7) के साथ किराये पर रहने के लिए आया। इनके पड़ोस में ही करीब 15 साल पहले राजेश वर्मा (50) निवासी पीठ बाजार, बहादराबाद अपनी मां के साथ रहने के लिए आया था। आरोप है कि कुछ दिनों से राजेश वर्मा ई-रिक्शा चालक की बेटी को टॉफी देने के बहाने से बातचीत कर रहा था।शनिवार की शाम को वह बच्ची को टॉफी देने के बहाने से अपने कमरे पर ले गया। आरोप है कि यहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची बदहवाश हालत में अपने घर पर पहुंची तो उसकी हालत को देख परिवार के लोग दंग रह गये। स्वजन ने बच्ची से जब पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। दुष्कर्म की सूचना मिलने पर लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। लेकिन आरोपित छुटकर फरार हो गया। आननफानन में इसकी सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपित राजेश वर्मा पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की।पुलिस ने कालोनी के पास ही खंडहर के निकट से आरोपित राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से उप्र के हरदोई जिले का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।रुड़की: बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पकड़े गये आरोपित राजेश वर्मा की मां साफ सफाई का काम करती है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पत्नी उसे करीब 10 साल पहले छोड़कर चली गई थी। तब से आरोपित अपने मां के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि पूरा दिन वह घर पर ही रहता था।कमरे में किसी ने वीडियो भी बनायारुड़की: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित का किसी ने वीडियो भी बनाया है। बताया गया है कि जब वह बच्ची को लेकर कमरे में गया था तो किसी ने उसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो बच्ची के परिवार को भी दिखाया गया। इसके बाद आरोपित की पिटाई की गई। लेकिन वह छूटकर भाग निकला था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

5 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

6 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago