Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बनेगी सबसे लंबी रेलवे सुरंग! देहरादून से एक घंटे में पहुंचेंगे टिहरी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से नई टिहरी के बीच प्रस्तावित टनल योजना के तहत अब सड़क के साथ-साथ रेल लाइन बिछाने पर भी काम हो रहा है. इस प्रोजेक्ट पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और रेलवे विकास निगम के बीच चर्चा प्रारंभिक स्तर पर हो चुकी है.28 किमी लंबी टनल बनाने का निर्णयकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने देहरादून के रानीपोखरी से टिहरी झील के नजदीक कोटी कॉलोनी तक 28 किलोमीटर लंबी टनल बनाने का सर्वे करवाने का निर्णय लिया था. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस योजना पर कार्यवाही शुरू कर दी है. और अब इस टनल में रेलवे लाइन जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है. हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय और रेलवे विकास निगम के बीच इस परियोजना को मिलकर बनाने पर सैद्धांतिक सहमति भी बनी है. सड़क और रेलवे दोनों के लिए अलग-अलग टनल बनाई जाएंगी और वे एक-दूसरे के लिए एग्जिट टनल के रूप में काम करेंगी. हालांकि अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है.टनल से टिहरी में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाटनल बनने से टिहरी झील के पर्यटन में वृद्धि की संभावना है. एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट में लंबी टनल के साथ एलिवेटेड रोड भी शामिल होंगे. जिससे यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

5 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

6 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago