उत्तराखंड में महिला खेत में काट रही थी घास फिर ऐसे हुई दर्दनाक मौत, हुआ बड़ा हादसा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

In Uttarakhand, a woman was cutting grass in the field and then died tragically, a major accident happened.

Latest posts by Sapna Rani (see all)रामनगर : रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अब मृतक महिला के परिजनो के बीच अब काफी कोहराम मचा हुआ है।पुलिस भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र के ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी।उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी इस बीच खेत में लगे ट्यूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई, इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks