उत्तराखंड में पत्नी का मर्डर कर शव लेकर पति पहुंचा अस्पताल, गर्भवती भी थी महिला – myuttarakhandnews.com

In Uttarakhand, after murdering his wife, the husband took the dead body to the hospital, the woman was also pregnant.

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर के मिट्ठी बेहड़ी में नवविवाहित पत्नी की हत्या कर पति शव अस्पताल लेकर पहुंच गया। मृतका के परिजनों ने बेटी की हत्या को लेकर प्रेमनगर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।ब्रह्मपुरी निवासी प्रतिभा उम्र 24 वर्ष की शादी बीते 12 फरवरी को दीपक शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी मिट्ठीबेहड़ी के साथ हुई थी। दीपक प्लंबर का काम करता है। सोमवार तड़के महिला के मायके वालों को सूचना मिली की बेटी की मौत हो गई है। शव प्रेमनगर अस्पताल में रखा है।परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता लगा कि दीपक का पत्नी से रविवार रात झगड़ा हुआ था। उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात करीब दो बजे पत्नी का शव लेकर प्रेमनगर अस्पताल पहुंचा। वहां उपचार करने को कहा। इस दौरान डाक्टरों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। तब अस्पताल से प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की। इस दौरान उसने झगड़े के दौरान हत्या करने की बात कही।एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने आरोपी दीपक समेत उसके परिवार के आठ सदस्यों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे मृतका के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोपप्रेमनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता दिग्विजय शर्मा ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद से बेटी का ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। जबकि, परिवार ने कर्ज लेकर दान दहेज दिया।संघर्ष के बाद हुई हत्यापुलिस जांच में सामने आया कि प्रतिभा की हत्या से पहले दंपति के बीच संघर्ष हुआ। प्रतिभा के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। शरीर पर ऐसे गहरे निशान भी पाए गए, जिससे प्रतीत हुआ कि उसे पटककर गिराया गया हो। इसके बाद पति दीपक ने गला दबाकर हत्या की।गर्भवती थी प्रतिभाएसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि प्रतिभा गर्भवती थी। उसका बीते छह अप्रैल को प्रेमनगर अस्पताल में टेस्ट कराया गया था। इस दौरान गर्भवती होने का पता लगा था। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने प्रतिभा का विसरा रिपोर्ट और बच्चेदानी को सुरक्षित रखा है। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज जाएगा। पोस्टमाट्रम रिपोर्ट में मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।इनके खिलाफ दर्ज हुआ दहेज हत्या का केसपति दीपक, ससुर जय प्रकाश, सास अनीता, जेठ नितिन, जेठानी, मामा पिंटू, बहनोई अंकुश और ननद सीमा। मौके पर पहुंची जनप्रतिनिधि निधि राणा ने बताया कि वह इस शादी समारोह में शामिल हुई थीं। लड़की पक्ष से अपनी हैसियत से बढ़कर इंतजाम किए थे।घर में सबसे बड़ी थी प्रतिभादिग्विजय शर्मा ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियों में प्रतिभा सबसे बड़ी थी। उसकी धूमधाम से शादी की गई थी। घर की सबसे बड़ी बेटी को खोने के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks