Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बाबाओं पर गिरी गाज, अब तक 134 ‘साधु-संत’ गिरफ्तार; सामने आई बड़ी वजह – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर पुलिस ने उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया। इस दौरान प्रदेश भर में 134 भेषधारी बाबा गिरफ्तार किए गए। उधमसिंह नगर जिले में सर्वाधिक 66 गिरफ्तारी हुई, जबकि हरिद्वार में 45 और देहरादून में 23 को जेल भेजा गया।एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को देहरादून में बाबा के भेष में बांग्लादेशी की गिरफ्तारी के बाद यह अभियान तेज कर दिया गया है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से कथित बाबाओं को पकड़ा गया, जिनमें 10 बाहरी प्रदेशों के हैं। दून में दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने 23 कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया। जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ और ठगी के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की।जानिए इन गिरफ्तारियों की वजहसभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों की पहचान के निर्देश दिए गए हैं, जो साधु-संत का भेष धरकर लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से ठगी कर रहे हैं। शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों में 22 से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। देहरादून में अभी तक एक बांग्लादेशी समेत 48 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।निजी मुचलके पर छूट गए साधू भेषधारीदून पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, वे कोर्ट से निजी मुचलकों पर छूट गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनको को बीएनएस की धारा-170 के तहत गिरफ्तार किया गया। यह शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को गिरफ्तारी की शक्ति देती है। यदि आरोपियों के खिलाफ अपराध में कोई तहरीर मिली तो केस दर्ज होगा।यूएसनगर पुलिस ने 66 संदिग्ध पीर-फकीर पकड़ेरुद्रपुर। यूएसनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत 66 संदिग्ध पीर-फकीरों को हिरासत में लिया है। इन पर कथित आपराधिक प्रवृत्ति और आमजन को ठगने का आरोप है। इन पर पुलिस ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने ऐसे कई पीर-फकीरों को भी चिह्नित किया, जो सीमावर्ती जिलों से आकर अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।देहरादून में इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तारसरदारों निवासी मद्रासी कॉलोनी देहरादून, लखनपाल निवासी गोविंद गढ़ देहरादून, शिव कुमार निवासी रेसकोर्स देहरादून, महेंद्र, मोहन गिरि और मनोज कुमार निवासी बिजनौर यूपी, माताफेर गोस्वामी निवासी पटेलनगर देहरादून, गुरदास, सोहन सिंह निवासी कांवली रोड नई बस्ती देहरादून, अभिलाख निवासी चांदीपुर हरिद्वार।वेदप्रकाश निवासी हाथरस यूपी, संतोष निवासी मैनपुरी यूपी, सुल्तान नाथ निवासी भानियावाला देहरादून, मगन पंडित और गुलाब चंद्र विश्वास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल, हरिप्रसाद निवासी ऋषिकेश, राजेंद्र निवासी लक्सर हरिद्वार, रघुनाथ निवासी दरभंगा बिहार, अनिल थापा निवासी मोथरावाला देहरादून, गुलशन नाथ और संदीप नाथ निवासी सिरसा हरियाणा, बल्लू और पामती नाथ निवासी सहसपुर देहरादूनहरिद्वार जिले में 45 भेषधारी बाबा पकड़े गएहरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने 45 भेषधारी बाबाओं को गिरफ्तार किया। इन पर आमजन की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ का आरोप है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शहर और देहात क्षेत्र के लिए दो टीमें गठित की हैं, जिनमें सीओ से सिपाही तक शामिल हैं। यह टीमें सीधे एसएसपी को रिपोर्ट कर रही हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

7 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

17 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

28 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

49 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

54 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

58 minutes ago