Categories: hindiUttarakhand

Monsoon Update: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में हुई भारी बारिश, सामान्य से अधिक बरसे बादल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में इस बार मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदल है। मानसून सीजन में वैसे तो मेघ खूब बरस रहे है, लेकिन कुछ जिलों में बारिश सामान्य से कम है। प्रदेश के छह जिलों में आषाढ़ में झमाझम बारिश का सिलसिला रहा। जबकि, शेष सात जिलों में रिमझिम वर्षा के दौर रहे। उत्तराखंड में सावन की शुरुआत भी रिमझिम बारिश के साथ हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, सावन में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। खासकर देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, चमोली में जोरदार वर्षा के दौर हो सकते हैं।मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से 21 प्रतिशत अधिकइस बार ग्रीष्मकाल में इंद्रदेव मेहरबान रहे और प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में नियमित वर्षा होती रही। इसके बाद बीते 20 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के बाद बारिश ने जोर पकड़ लिया और कई जगह भारी बारिश हुई।बागेश्वर जनपद में सामान्य वर्षा 247 मिमी मानी जाती है, जबकि इस मानसून सीजन में अब तक 910 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 269 प्रतिशत अधिक है।चमोली जनपद में 485 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो सामान्य (192 मिमी) से 152 प्रतिशत अधिक है। टिहरी गढ़वाल में भी वर्षा ने रिकॉर्ड तोड़ा है और सामान्य 232 मिमी के मुकाबले वहां 373 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 61 प्रतिशत अधिक है।मानसून सीजन में अब तक उत्तराखंड में वर्षा की स्थितिजनपद, वास्तविक वर्षा, सामान्य वर्षा, अंतरबागेश्वर, 910, 247, 269चमोली, 485, 192, 152टिहरी गढ़वाल, 373, 232, 61देहरादून, 478, 373, 28उत्तरकाशी, 377, 309, 22रुद्रप्रयाग, 484, 405, 19ऊधमसिंह नगर, 340, 326, 04अल्मोड़ा, 244, 247, -1पिथौरागढ़, 401, 452, -11पौड़ी गढ़वाल, 246, 296, -17हरिद्वार, 206, 253, -18नैनीताल, 373, 501, -25चंपावत, 272, 405, -33प्रदेश में औसत वर्षा, 394, 324, 21(वर्षा मिलीमीटर में और अंतर प्रतिशत में है।)बागेश्वर, चमोली, टिहरी और देहरादून में खूब बरसे मेघदेहरादून में भी सामान्य 373 मिमी की तुलना में यहां 478 मिमी वर्षा हुई, जो कि 28 मिमी अधिक है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। चंपावत में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जुलाई में अब तक प्रदेश में सामान्य वर्षा 148 के सापेक्ष 153 मिमी दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से चार प्रतिशत अधिक है। हालांकि, जुलाई में अभी प्रदेश में झमाझम वर्षा का सिलसिला तेज हो सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

3 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

4 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

5 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

5 hours ago