Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में BDO ने इवनिंग वॉक कर रहे परिवार को कार से कुचला, महिला और दो बच्चियों की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)टिहरी: उत्तराखंड के न्यू टिहरी के बौराड़ी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला और उसकी 7 व 10 साल की दो भतीजियों की मौत हो गई. कार को जाखणीधार के खंड विकास अधिकारी (BDO) चला रहे थे. फिलहाल, आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को महिला अपनी भतीजियों के साथ इवनिंग वॉक के लिए निकली थी. तभी एक कार तेजी से आई और तीनों को कुचलते हुए निकल गई. हादसे में तीनों की जान चली गई. हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.मामले में टिहरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जेआर जोशी ने बताया कि रीना नेगी (36) अपनी दो भतीजियों- अन्विता नेगी (7) और अग्रिमा नेगी (10) के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे पालिका कार्यालय रोड पर टहल रही थीं. तभी जाखणीधार के बीडीओ डीपी चमोली की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.‘…तो मैं खुद उसे गोली मारूंगी’, बोली गिरफ्त में आए आरोपी की मांएएसपी ने बताया कि दुर्घटना के समय कार चला रहे चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, हादसे में रीना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि लड़कियों को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर है.पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी डीपी चमोली जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी हैं. मृतका रीना के पति रविंद्र नेगी की तहरीर पर कार चालक डीपी चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. मेडिकल करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे परिवार रोड किनारे टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार उन्हें उड़ाते हुए कुछ दूर जाकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि महिला उछलकर कई फीट दूर गिरी. जबकि, बच्चियां बुरी तरह कुचल गईं. पास में मौजूद दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

30 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

52 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago