*प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के मानदेय को लेकर वित्त सचिव से दूरभाष पर की वार्ता, जल्द रुके मानदेय को लेकर बजट जारी करने के दिये निर्देश*

 
*प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के मानदेय को लेकर वित्त सचिव से दूरभाष पर की वार्ता, जल्द रुके मानदेय को लेकर बजट जारी करने के दिये निर्देश*
*सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना करें सुनिश्चित-रेखा आर्या*
 
*जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ली जिला योजना की बैठक, जिला योजना में 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि हुई अनुमोदित*
*चंपावत*: आज जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली।बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद चंपावत के विकास कार्यो पर चर्चा तथा अधिकारियों को विकास कार्यो को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट जानी।इस वर्ष जिला योजना के लिए 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है जिसमे की पिछले वर्ष की अपेक्षा 4.35 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।
जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री के सम्मुख जनप्रतिनिधियों द्वारा चंपावत जनपद में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों के रुके हुए मानदेय का विषय उठाया गया जिस संबंध मे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मानदेय का बजट अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्वरोजगार परक योजनाओं को बढ़ावा देने के अतिरिक्त विभागों में इस प्रकार की योजनाएं रखी गईं हैं जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाएंगी और जिससे अनावश्यक बजट भी नही बढ़ेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिला योजनान्तर्गत विभागों को समय पर बजट मिले और समय पर ही खर्च हो और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचे। इस उद्देश्य से नियत समय पर आज यह बैठक कर योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्ताव जनोपयोगी वास्तविकता, व्यवहारिकता हों इसकी जिम्मेदारी जितनी अधिकारियों की है उतनी ही जनप्रतिनिधियों की भी है। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा इस हेतु सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहां की समय पर जिला योजना का अनुमोदन करने का मुख्य उद्देश्य और सरकार की मंशा है कि समय पर विभागों को बजट प्राप्त हो और और समय पर धनराशि व्यय हो ताकि जनता को योजना का उचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का दायित्व है कि वह समय पर धनराशि व्यय करें ताकि जनता को शत प्रतिशत लाभ मिल सके।
बैठक में लोहाघाट विधायक श्री खुशाल सिंह अधिकारी जी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय जी,ब्लॉक प्रमुख(पाटी) श्रीमती सुमन लता जी,ब्लॉक प्रमुख(बाराकोट)श्रीमती विनीता फर्त्याल जी,ब्लॉक प्रमुख(चंपावत)श्रीमती रेखा देवी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी,प्रभारी सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव जी,जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडेय जी,एसपी श्री देवेंद्र पींचा जी,मुख्य विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह जी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

4 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

11 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

14 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

17 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

23 minutes ago