Latest posts by Sapna Rani (see all)ऊधम सिंह नगर: सुल्तानपुर पट्टी में नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने 14 वर्षीय बेटे की जान ले ली। वह घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगा रहा था तभी पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।बृहस्पतिवार शाम प्रेमशंकर शराब पीकर घर आया तो 14 वर्षीय बेटे विवेक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से विवेक के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमशंकर बच्चे को घर के आंगन में दफनाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदने लगा। रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली विवेक की चाची आशा ने गड्ढा खोदने की आवाज सुनी। आशा ने आकर पूछा क्या कर रहे हो। प्रेमशंकर चीखते हुए बोला मैंने अपना बेटा मार दिया, तुझे क्या मतलब। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल पहुंचे और प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ अन्न राम आर्य भी मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी पिता प्रेम शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त की गई लोहे को रॉड बरामद कर लिया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…