अपराधउत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून , जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में आयुध एवं विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में अभी 13 पटाखा गोदाम संचालित है, जिनके पास लाईसेंस है।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जनपद में संचालित आयुध एवं विस्फोटक सामग्री पटाखा गोदामों का सत्यापन कराने तथा मानकों के अनुपालन की स्थिति देखने के निर्देश दिए। तथा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पटाखा गोदामों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सीज करने तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जनामनस से अनुरोध किया यदि उनके क्षेत्र कहीं अवैध पटाखा गोदाम संचालित है तो उसकी सूचना आपदा कन्ट्रोलरूम, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा सम्बन्धित थानें में शिकायत करें, शिकायत पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उन्होनें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य अग्निशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
Share0
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…