उत्तराखंड में नौकरी के नाम पर हैवानियत, लड़की को रेप कर बनाया गर्भवती; नवजात की मौत – myuttarakhandnews.com

In Uttarakhand, brutality in the name of job, girl raped and made pregnant; death of newborn

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर एक लड़की से कई बार रेप किया गया। गर्भवती होने पर उसे प्रसव के लिए पीड़िता को अस्प्ताल भर्ती कराया गया। लेकिन, प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आठ माह की गर्भवती युवती को प्रसव के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां नवजात की मौत हो गई। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपी फरार चल रहा है।मृत नवजात का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवायाइस पूरे मामले में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर मृत नवजात का डीएनए सैंपल आरोपी से मिलान को सुरक्षित रखवा लिया गया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर दी। उसने बताया कि वह क्षेत्र की एक कंपनी में पांच साल से काम करती थी। पांच साल पहले उसकी जान-पहचान संजीव नाम के एक युवक से हो गई। संजीव ने उसे एक बड़ी कंपनी में नौकरी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।खुद को शादीशुदा बताकर पीड़िता को पहचानने से भी कर रहा इनकारपीड़िता के मुताबिक जब उसने आरोपी को शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। अब वह पहचानने से भी इनकार कर रहा है। वह खुद को शादीशुदा बता रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता उसका पता भी नहीं जानती है। तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks