उत्तराखंड में इंदौर जैसा कांड, पति को मरवाया कोटद्वार में, गाड़ी छोड़ आई नोएडा में, भटकती रही पुलिस – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार जिले में मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि धोखे, प्रेम प्रसंग और प्रॉपर्टी के लालच से जुड़ा हुआ निकला. बीते 5 जून को कोटद्वार के दुगड्डा क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था. जांच के दौरान शव की पहचान दिल्ली के वसंत कुंज निवासी रविन्द्र कुमार के रूप में हुई. जब पुलिस ने तहकीकात की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि रविन्द्र की हत्या उसकी दूसरी पत्नी रीना ने अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर की थी.रीना और पारितोष ने पहले रविन्द्र को शराब पिलाई, फिर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. बता दें कि ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया था, जिसमें सोनम रघुवंशी नाम की पत्नी ने अपने ही पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करा दी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस की पूछताछ में रीना ने बताया कि वह रविन्द्र की प्रॉपर्टी बेचना नहीं चाहती थी. जबकि रविन्द्र भारी कर्ज के चलते मकान बेचना चाहता था. इसी विवाद के बीच रीना का पारितोष से प्रेम संबंध बन गया और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. हत्या के बाद शव को कोटद्वार लाकर जंगल में फेंका गया और गाड़ी को नोएडा में छोड़ दिया गया. आरोपियों को पुलिस ने बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है. वहीं इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है. बता दें कि ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें पत्नियां अपने पतियों की निर्ममता से हत्या करा दे रही हैं. इंदौर से पहले मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने पति सौरभ राजपूत की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks