Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार – Uttarakhand

The cold has not gone yet in Uttarakhand! The weather may change again before Holi, there are chances of snowfallइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून।उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। हालांकि, दून के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी के आसारमौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह महसूस की जा रही कंपकंपीशुक्रवार को दून में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप खिली। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम हवाएं भी चलती रहीं। शाम को दून में आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इस बीच दून का अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण सुबह और शाम को ठंडक बरकरार है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है।तेज धूप खिलने से पारे में वृद्धि के आसारमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार और रविवार को प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। तेज धूप खिलने से पारे में वृद्धि के आसार हैं। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है, चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।प्रमुख शहरों का तापमानशहर, अधिकतम, न्यूनतमदेहरादून, 26.4, 9.8ऊधमसिंह नगर, 26.7, 8.8मुक्तेश्वर, 19.5, 2.8नई टिहरी, 17.6, 5.8

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

25 minutes ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

1 hour ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago