Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों के बदलेंगे जिले, हल्द्वानी नगर आयुक्त और नैनीताल एसपी क्राइम भी शामिल – myuttarakhandnews.com

विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, गृह जनपद या जिले में तीन वर्ष से तैनात अधिकारियों को हटाया जाएगा। इसे लेकर चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विस चुनाव से पहले होने वाली प्रशासनिक फेरबदल को लेकर विभागों ने सूची बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रक्रिया में कुमाऊं मंडल से 300 से अधिक अधिकारी और कर्मियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की संभावना है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर होने वाली कार्रवाई के अंतर्गत नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, नैनीताल जिले के एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्रा और एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली का स्थानांतरण होना तय माना जा रहा है। परिवहन विभाग में कुमाऊं संभाग से एक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के तबादले की संभावना है।
करीब 29 परिवहन कर अधिकारी और उप निरीक्षक भी लंबे समय से एक ही जिले में जमे हुए हैं। एक परिवहन उप निरीक्षक तो 15 वर्ष से चंपावत जिले से बाहर गए ही नहीं हैं। आयोग ने उपनिरीक्षक (एसआइ) स्तर तक के कर्मियों को तीन वर्ष से अधिक की सेवा एक ही जिले में होने पर हटाने के आदेश दिए हैं।
ऐसे में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर दारोगाओं के जिले बदले जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 250 से अधिक दारोगा ऐसे हैं जिन्हें एक ही जिले में तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं। वहीं, 25 कोतवालों को भी इधर से उधर भेजने का अनुमान है। इसमें 10 कोतवाल सिर्फ ऊधमसिंह नगर और चार को नैनीताल जिले से हटाया जाएगा।
साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग में 13 आबकारी निरीक्षक और अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी का भी ट्रांसफर हो सकता है। हालांकि, अभी जिला स्तर पर सूची बनाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि आयोग के निर्देशों के क्रम में नवंबर में स्थानांतरण की प्रक्रिया की जा सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

2 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

3 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

4 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

4 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

4 hours ago

उत्तराखंड: पटेलनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़…

5 hours ago