Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दो बेटियों संग जुल्म की हदें पार, रोती रहीं, हाथ जोड़ती रहीं पर दरिंदों को दया नहीं – Uttarakhand

In Uttarakhand, the limits of cruelty were crossed with two daughters, they kept crying and folding their hands but the cruel people had no mercyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर चार लड़कों ने बुरी तरह पीटा। उन्होंने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपी इतने बेखौफ निकले की पुलिस को भी टक्कर मारकर भाग निकले। हालांकि, एक को पुलिस ने दबोच लिया है। बच्चियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। जिसमें वह लड़कियों को थप्पड़ मारते, गालियां देते और मुर्गा बनने पर मजबूर करते दिख रहे हैं।रविवार को कपकोट पुलिस ने तनुज गड़िया, दीपक उर्फ दक्ष, योगेश गड़िया पुत्र कंचन सिंह निवासी खाईबगड़ कपकोट और लक्की कठायत पुत्र खुशाल कठायत निवासी कपकोट के खिलाफ छेड़खानी के आरोप पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप है कि इन्होंने दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गए।यहां उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर पिटाई भी शुरू कर दी। थप्पड़ बरसाते हुए इन्होंने वीडियो भी बनाया। बच्चियां रोती रहीं और हाथ जोड़ती रहीं लेकिन उन पर जुल्म होता रहा। रविवार दोपहर पुलिस चारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इसी दौरान तनुज को छोड़कर तीनों आरोपी एक कार में कपकोट से भागकर बागेश्वर आ गए।देर शाम बागेश्वर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टि बिष्ट टीम के साथ मंडलसेरा बाइपास के पास गश्त कर रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली कार को पुलिस ने रुकवाया। जैसे ही पुलिस ने कार का दरवाजा खोला, तभी कार में बैठे तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गिरा दिया और पुलिस की जीप को टक्कर मारकर भाग गए।पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो मंडलसेरा बाईपास पुल के पूर्वी छोर पर पकड़ लिया। इस दौरान कार में बैठे दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार गए, जबकि कार चला रहे 23 वर्षीय आरोपी को पुलिस योगेश गड़िया पुत्र कंचन सिंह निवासी खाईबगड़ कपकोट को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जबकि फरार लक्की कठायत और दीपक उर्फ दक्ष कोरंगा के खिलाफ धारा 132/221 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि पुलिस को चकमा देकर भागने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए कपकोट थाना व कोतवाली बागेश्वर से टीम बना दी है। जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त में होंगे। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

3 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

4 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

4 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago