Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों का जेब से पैसे निकालने का नया तरीका, मेंटिनेंस-एनुअल चार्ज का भी पेरेंट्स पर बोझ – Uttarakhand

Private schools in Uttarakhand have a new way of extracting money from their pockets, maintenance and annual charges are also a burden on parentsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों में केवल फीस और महंगी किताबों के नाम पर ही लूट नहीं हो रही बल्कि छात्रों को फिल्म दिखाने, एडमिशन फीस, मैंटिनेंस के नाम पर अभिभावकों की जेब पर डाका डाला रहा है। शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर अभिभावक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की पोल खोल रहे हैं।प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायतों का संख्या 100 के पार हो गई।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि अब तक टोल फ्री नंबर पर 102 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। इन शिकायतों पर कार्रवाई के लिए सीईओ का ब्योरा भेजा जा रहा है। सभी सीईओ ने शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी जा रही है।देहरादून के एक अभिभावक ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा इंद्रानगर स्थित एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। स्कूल प्रबंधन फिल्म दिखाने के नाम पर प्रत्येक छात्र से 400-400 रुपये वसूल रहा है। हर बच्च को यह देना ही है। इस पर रोक लगनी चाहिए।मेंटिनेंस के नाम पर हर छात्र से 2000 रुपये की वसूलीपौड़ी के एक अभिभावक ने शिकायत की है कि उनकी बेटी कोटद्वार के एक स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में एनुअल चार्ज के साथ साथ दो-दो हजार रुपये स्कूल की मेंटिनेंस के नाम पर भी वसूले जा रहे हैं। प्रबंधन के दबाव के कारण हर अभिभावकों को यह दोनों फीस चुकानी पड़ती है।हर साल बढ़ाई जा रही 10 फीसदी फीसकांडा-बागेश्वर के अभिभावक ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि उनके बच्चों के स्कूल में हर साल दस-दस फीसदी फीस बढ़ाई जा रही है। किताबों को मूल्य भी काफी ज्यादा है। एक ही दुकान से किताब खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।एनुअल चार्ज, वार्षिक दिवस की भी वसूलीदून के प्रेमनगर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे के स्कूल में सामान्य फीस तो बढ़ाई ही जा रही है। साथ में हर साल वार्षिक शुल्क, स्कूल का स्थापना दिवस, खेल दिवस के नाम भी पर अभिभावकों से खूब पैसा वसूला जा रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

3 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

6 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

18 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

39 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

48 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

1 hour ago