Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में घर पर नहीं थे पिता, बेटे ने बुजुर्ग मां संग किया ऐसा कांड कि गांव में मच गया हड़कंप – Uttarakhand

In Uttarakhand, the father was not at home, the son did such a thing with the elderly mother that there was a stir in the villageइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा।नशा समाज के लिए अभिशाप बनते जा रहा है, नशे की लत ने एक बेटे को ही हैवान बना डाला। दन्यां के नैनोली गांव में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी वृद्धा मां की हत्या कर दी। पुलिस ने अब हत्या के आरोपित बेटे को पकड़ लिया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सात दिसंबर की शाम थाना दन्यां क्षेत्र के ग्राम नैनौली निवासी गोकुल भट्ट ने अपनी 62 वर्षीय माता गोपुली देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया। जबकि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को सील कर दिया।इधर, मृतक के पति लीलाधर भट्ट निवासी नैनोली ने पुलिस में तहरीर सौंप आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई।उन्होंने बताया कि दबिश देकर रविवार को सुबह हत्या के आरोपित गोकुल भट्ट 35 वर्ष निवासी नैनोली को दन्यां अल्मोड़ा रोड जागनाथ होटल से 50 मीटर पहले से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपित नशे का आदी है, नशे के लिए पैसे मांगने पर नहीं मिले तो मारपीट कर मां की हत्या कर दी। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। यहां पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी, अपर उप निरीक्षक पुष्कर खाती, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह पांगती, प्रेम सिंह, धनी राम आदि शामिल रहे।आए दिन करता था मारपीटमृतक के पति लीलाधर ने बताया कि उनका पुत्र आए दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उनके पुत्र ने मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। बताया कि आए दिन मारपीट के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब नशे के आदि पुत्र ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी है। दन्यां क्षेत्र में हुई घटना का आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ापति-पत्नी के विवाद में कूदा साला, फोन पर बहनोई को धमकीरुड़की: दंपती के विवाद के बीच साले ने अपने बहनोई को फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने अपने साले और ससुरलियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता है।उसकी कुछ समय पहले झबरेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते महिला अपने मायके आकर रहने लगी थी। इसके बाद महिला पक्ष ने पुलिस को दहेज उत्पीड़न के आरोप में तहरीर दी थी। उक्त मामला महिला हेल्प लाइन में भी चल रहा है। इनके बीच महिला हेल्प लाइन में भी विवाद हो गया था।आरोप है कि महिला के भाई ने फोन पर बहनोई को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर युवक और उसके परिवार के लोग दहशत में है। उन्होंने धमकी की फोन रिकार्डिंग कर इसे पुलिस को दिया है। पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago