Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस ने की ड्रग तस्करों की धरपकड़, 36 लाख की स्मैक और कच्ची शराब सहित 2 अरेस्ट – Uttarakhand

Uttarakhand Police nabs drug smugglers, arrests 2 with smack and raw liquor worth Rs 36 lakhइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड पुलिस ने ड्रग तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया और इसमे उन्हें सफलता भी हाथ लगी। पुलिस ने 36 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही दो लोगों को अरेस्ट भी किया। जब्त किए गए पदार्थ में स्मैक और कच्ची शराब शामिल थी। उत्तराखंड की लालकुआं पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने दो अलग-अलग घटनाओं में इतना मादक पदार्थ और तस्करों को गिरफ्तार किया है।गाड़ी से बरामद हुई 122 ग्राम स्मैकनैनीताल के सीनियर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने हल्द्वानी में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी प्रभारी संजीत राठौर और लालकुआं थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल की अगुवाई में ड्रग्स फ्री अभियान चलाया गया था। इसके तहत आज सुभाष नगर बैरियर पर वाहनों की जांच के लिये अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी नंबर यूके 01 बीजी 1896 को रोक कर उसकी जांच की गयी तो गाड़ी सवार के पास से 122.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी जसवंत सिंह निवासी लालपुर, गुरूद्वारा वाली गली, किच्छा ऊधम सिंह नगर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।अन्य जांच में बरामद हुई कच्ची शराबआरोपी के खिलाफ लालकुआं में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि वह बरामद स्मैक को किच्छा से खरीद कर लाया है और हल्द्वानी शोएब नामक व्यक्ति को देने जा रहा था। इसके बाद पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। एक अन्य घटना में लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर टांडा जंगल से गिरफ्तार किया है।जब्त की गई 104 पाउच कच्ची शराबजानकारी के अनुसार उप निरीक्षक दीपक बिष्ट की अगुवाई में लालकुआं पुलिस की एक टीम शनिवार शाम को टांडा के जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक तस्कर महिपाल सिंह कठायत निवासी सुभाष नगर, लालकुआ कच्ची शराब के 104 पाउच तस्करी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से कच्ची शराब के 104 पाउच बरामद किये गये। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

12 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

18 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago