Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पति ने पहले पूरे परिवार को नशीली कोल्‍ड ड्रिंक पिलाई, फि‍र पत्नी के निचले हिस्से पर किया वार – Uttarakhand

In Uttarakhand, the husband first made the whole family drink a drugged cold drink, then attacked the lower part of the wifeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को नशीला पेय पिलाकर उन्हें सुला दिया। इसके बाद रात को पत्नी के नीचे किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इससे महिला के आंत पर भी चोटें आईं। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला की बहन की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी बहन पटेलनगर क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात आरोपित ने अपने बच्चों को कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर सुलाकर दिया।रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी और उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है।बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। बच्ची की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने आंतों का आपरेशन करने की सलाह दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

21 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

27 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago