Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में बंदरों का आतंक, हमला कर महिला का सिर फाड़ा; लगे आठ टांके – Uttarakhand

Monkeys create terror in Uttarakhand, attack woman and tear her head; she had to undergo eight stitchesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)गरुड़ । तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में बंदरों ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। स्वजन घायल को सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां उनके सिर में चिकित्सकों ने आठ टांके लगाए। इस घटना से ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। ग्रामीणों ने शीघ्र घायलों को मुआवजा दिए जाने व बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।आए दिन बंदर मटेना गांव में जमकर आतंक मचा रहे हैं। भंडारीधार तोक में घर के आंगन में काम कर रही नीमा तिवारी पत्नी विपिन चंद्र तिवारी उम्र 47 वर्ष पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। बंदरों ने उनके सिर को बुरी तरह फाड़ दिया। उनके चीखने-चिल्लाने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और बमुश्किल उन्हें बचाया। इस घटना से मटेना गांव के ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है।लंबे समय से गांव में आतंक मचा रहे बंदर ग्रामीणों ने बताया कि बंदर लंबे समय से गांव में आतंक मचा रहे हैं। बंदरों के हमले में अब तक गांव के दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। मटेना के पूर्व ग्राम प्रधान व प्रशासक रविशंकर बिष्ट, उप प्रधान नीमा बड़सीला, सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडे, कैलाश पांडे, लक्ष्मी दत्त खोलिया, ख्याली दत्त जोशी, फकीरा दत्त बिष्ट, गिरीश खोलिया आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने व घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।इधर, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुंसाइ्र ने कहा कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर व मानकों के अनुसार घायल को मुआवजा दिया जाएगा और गांव में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago