Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मजदूर के झोले में थी लाखों की ‘चीज’, पुलिस ने डाल दिया हाथ, पड़ गए लेने के देने! – Uttarakhand

In Uttarakhand, a laborer had ‘things’ worth lakhs in his bag, the police put their hands on it and he had to face the consequences!इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर: उत्तराखंड में आज कल पुलिस लगातार नशेड़ियों और तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. ऐसे में एक शख्स झोले में कुछ चीज लेकर घूम रहा था. पुलिस को कुछ अटपटा लगा तो रोक लिया. बाद में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उसके पास लाखों की स्मैक है. इस पर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.हसपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास 26 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई है. इसकी कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो पकड़े गए आरोपी नन्हे मियां ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कच्ची सराय बिसौली गांव का रहने वाला है. फिलहाल शंकरपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है.नशा तस्कर ने आगे बताया की वो नशे की इस बड़ी खेप को उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था. सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की फिराक में था. मगर, अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

60 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago