Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में बड़ा हादसा, ट्रेन की टक्कर से युवक-युवती की मौत, कई टुकड़ों में बिखरे शव – Uttarakhand

Major accident in Haridwar, young man and woman died due to train collision, bodies scattered in many piecesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक और युवती की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है.घटना रविवार दोपहर की है. हरिद्वार के सेक्टर-2 क्षेत्र में एक युवक और एक युवती की वंदे भारत ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई. हादासा इतना भयानक था कि ट्रेन से टक्कर लगते ही दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल युवक युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दोनों के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं. घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही.एसपी सिटी पंकज गैरोला में बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों को ज्वालापुर की तरफ रेलवे लाइन पर जाते हुए देखा था. हालांकि, मौके पर ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जिससे दोनों की पहचान हो सके. पुलिस मामले की आत्महत्या से संबंधित नजरिए से भी जांच कर रही है. पुलिस जिले के सभी थानों और कोतवाली में युवक युवती की गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर भी दोनों की पहचान करने की प्रयास कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago