Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का रौद्र रूप, आंधी-बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन होंगे मुश्किल – Uttarakhand

Weather turns fierce in Uttarakhand, Orange alert for storm, rain and hurricane, next 3 days will be difficultइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Top News 18 April 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पिछले कुछ दिनों से कुमाऊं मंडल में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली लेकिन आज से गढ़वाल मंडल में भी बारिश देखी जा सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते गढ़वाल रीजन में बारिश और थंडरस्टॉर्म की एक्टिविटी देखी जा सकती है. बुधवार देर रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. राजधानी देहरादून में अचानक तेज हवा चलने लगी. कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.शनिवार को देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया और ऑरेंज अलर्टउत्तराखंड में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ का असर देखा जा सकता है. आज से लेकर 20 अप्रैल तक प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है. गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और थंडरस्टॉर्म देखा जा सकता है. 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी रहेगी. 19 तारीख के लिए प्रदेश के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया है की ओलावृष्टि और बिजली चमकने की एक्टिविटी प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है. किसानों के लिए मुश्किलें हो सकती हैं क्योंकि बारिश की वजह से तैयार फसल को नुकसान हो सकता है.30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएंदेहरादून हरिद्वार पौड़ी नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर में 50 से 70 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ओलावृष्टि और आंधी तूफान का भी अलर्ट है. उत्तरकाशी टिहरी रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ बौछारें हो सकती है.राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने दिए निर्देशसावधानियां-मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में विभाग ने लोगों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है.एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान ऊंची जगहों पर जाने से बचें.पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, क्योंकि तेज हवाओं में ये गिर सकते हैं. पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि तेज हवाओं में पत्थर या पेड़ गिर सकते हैं. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें. वहीं अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है.राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरराज्य आपदा नियंत्रण कक्ष ने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए फोन नंबर जारी किए हैं. जिन पर फोन कर किसी भी आपदा की सूचना दी जा सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

12 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

16 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

17 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

18 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

18 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

18 hours ago