Categories: hindiUttarakhand

धामी सरकार का सख्त आदेश, उत्तराखंड में अवैध घुसपैठियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – Uttarakhand

Dhami government’s strict order, strict action will be taken against illegal intruders in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर फर्जी प्रमाण पत्रों (फर्जी आधार कार्ड आदि) से रहने वाले विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक ड्राइव चलाकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।उन्होंने घुसपैठियों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की हिदायत देते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया कि राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना शीर्ष प्राथमिकता है। पुलिस मुख्यालय में गुरुवार देर रात तक लगभग तीन घंटे से अधिक चली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी एसपी-एसएसपी से उनके विभाग की स्थिति का अपडेट लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि उत्तराखंड पुलिस को आम जनमानस के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखते हुए अपराधियों में भय का प्रकोप भी बनाए रखना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरणसीएम ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस को अपनी कार्य संस्कृति में जरूरी बदलाव करते हुए जनता से संवाद बनाना होगा। सभी एसएसपी व एसपी को थानों में जनसुनवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नैनीताल एसएसपी से कैंची धाम की पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था का अपडेट लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कैंची धाम में अगले 10 दिन के भीतर हैलीपेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा वह स्वयं 10 दिन बाद इस हैलीपेड में पहुंचेंगे। उन्होंने कैंची धाम में पार्किंग एवं अन्य पर्यटन विकास कार्यों के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साइबर अपराधों के मामले में विलंब से एफआइआर दर्ज होने के मामलों पर सख्ती से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साइबर मामलों में अभी तक हुई रिपोर्टिंग एवं कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने इन मामलों में तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने साइबर क्राइम के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं।पुलिस विभाग को सभी स्तरों पर कार्य संस्कृति में सुधार की कड़ी हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि थाना स्तर पर यदि कोई पुलिस कार्मिक जमीनों के प्रकरण सहित अन्य अवैध कार्रवाई में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नही हैं। पुलिस कार्मिकों की सुविधाओं के लिए थानों के आसपास ही आवासीय सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए हैं। देहरादून में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट की तलबविशेष रूप से देहरादून में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की रिपोर्ट तलब करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने पूरे प्रदेश में सीसीटीवी की आवश्यकताओं के आंकलन की जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव गृह एवं डीजीपी को ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित फारेंसिक लैब की स्थापना के संबंध में तत्काल भारत सरकार से प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसएसपी एवं एसपी से उनकी ओर से गोद लिए गए थानों की स्थिति में भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि गोद लिए थानों की स्थिति पर निरंतर निरीक्षण करते हुए सुधार कार्य जारी रखे। नैनीताल में अस्थायी पार्किंग की करें व्यवस्थापर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नैनीताल में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था एवं शटल सेवा आरंभ करने के संबंध में तत्काल परिवहन विभाग के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था में ऐसा बेहतरीन माडल स्थापित करें, ताकि उनकी व्यवस्था बेस्ट प्रेक्टिसेज में मानी जाए तथा अन्य राज्यों की ओर से भी अपनायी जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

11 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

16 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

17 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

17 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

17 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

18 hours ago