Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भी ‘वोट चोरी’ का मुद्दा लगाएगा कांग्रेस की नैया पार! चुनाव से पहले पार्टी ने की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस 2027 चुनाव को लेकर अपनी कमर कस चुकी है. इन दिनों कांग्रेस में जोश दिखाई दे रहा है. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश में नई कार्यकारिणी बनाने को लेकर भी रणनीति बनाने को कहा है. एबीपी लाइव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह रावत से पार्टी की आगे की रणनीति पर बात की.
कांग्रेस नेता रंजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने तमाम कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काम कर रही है. हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ा मैंडेट जनता ने दिया है. इसी को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है और अब हमारी नजर 2027 विधानसभा चुनाव पर लगी है.
कांग्रेस अब नई ऊर्जा के साथ 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी है. हम उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे जो हमसे 2017 या फिर 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थीं. कांग्रेस के सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट हैं.
कांग्रेस नेता ने किया बड़ा दावारंजीत सिंह ने कहा कि लोगों को हमेशा कांग्रेस की संगठन में बोलने की आजादी आपसी गुटबाजी लगती है जबकि भारतीय जनता पार्टी में त्रिवेंद्र सिंह रावत किस तरह से पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, तीरथ सिंह रावत किस तरह पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, मुन्ना सिंह चौहान किस तरह से पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, वह किसी को नहीं दिखाई देता.
वोट चोरी के मुद्दे को बढ़ाने की तैयारीकांग्रेस 2027 में चुनावी मैदान में उतरेगी और भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में शिकस्त देगी. प्रदेश भर में हम भाजपा की तमाम उन नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे जो जनता के हित में नहीं हैं.
हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का नारा दिया है, उसे हम जनता तक लेकर जाएंगे और जनता को बताएंगे किस तरह से सत्ताधारी दल उनके वोट को चोरी कर रहा है. इसका उदाहरण हमने नैनीताल में हुए पंचायत चुनाव में देखा है कि कैसे जनता के दिए हुए मैंडेट को सरकार ने लूटने का काम किया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago